फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश के बाद खिली धूप, उमस ने फिर बढ़ाए आंखों के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश के बाद धूप खिली और उमस से आंखों में सूजन और लाल होने की समस्या फिर बढ़ गई। सोमवार को 500 से ज्यादा मरीज आंखों का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें कई की आंखें खुल नहीं रही थीं तो कई की आंखें सूजी हुई थीं। नेत्र चिकित्सकों के अनुसार उमस की वजह से निकलने वाला पसीना आंखों में चले जाने से यह दिक्कत ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 दिन से आंखों की बीमारी जोर पकड़े हैं। दो दिन बारिश के बाद सोमवार को खिली चटख धूप से बढ़ी उमस से इन मरीजों की संख्या और बढ़ गई। सोमवार को कंजंक्टिवाइटिस आई फ्लू के ज्यादातर मरीज अस्पताल पहुंचे। पसीने के साथ ही सर्दी-खांसी वाले वायरस भी आंखों के इंफेक्शन का कारण बन रहे हैं। नेत्र विशेषज्ञ का कहना है कि आई फ्लू से आराम के लिए आंखों की गर्म या ठंडी सिकाई करें। आई फ्लू में कांटैक्ट लैंस न लगाएं। गुलाब जल का प्रयोग भी किया जा सकता है।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 500 आई ड्राप की खपत हो रही है। सीएचसी और पीएचसी का आंकड़ा भी शामिल कर लें तो यह संख्या 800 के करीब पहुंच रही है। उधर, मेडिकल स्टोर संचालकों की माने तो आई ड्राप की बिक्री तेजी से चार गुना तक बढ़ी है। चश्मा दुकानदारों की भी बिक्री में दोगुना तक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


जल्द फैलता है यह रोग, एहतियात बरतें
जिला अस्पताल में तैनात आई स्पेशलिस्ट डॉ. एसपी गुप्ता का कहना है कि आई फ्लू वायरल कंजंक्टिवाइटिस है। यह संक्रमण आंखों को प्रभावित करता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। इसे ठीक होने में एक से दो सप्ताह का समय लग जाता है। मरीज को संक्रमण होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आंखों को छूने या रगडऩे से बचें। आंखों को कई बार साफ करना चाहिए।


डेंगू ने भी दी दस्तक

बांदा। जिले में आई फ्लू के साथ-साथ डेंगू बुखार ने भी दस्तक दी है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह के अंदर पांच मरीज आ चुके हैं। एक-दो भर्ती रहे, शेष ओपीडी में दिखाकर चले गए। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हृदयेश पटेल ने बताया कि डेंगू बुखार से पीड़ित अब तक पांच मरीजों में ज्यादातर मुंबई में कमाने वाले युवक हैं। इनका उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें