फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 800 वोट हासिल कर सुमित बने अलोना के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04 बीएनडीपी-04, नवनिर्वाचित प्रधान सुमित को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपते निर्वाचन अधिकारी सौरभ।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी से 341 वोट अधिक मिले
ब्लॉक तिंदवारी की ग्राम पंचायत है अलोना
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। ग्राम पंचायत अलोना के उप चुनाव में सुमित सुविता 341 वोट से जीत दर्ज कर प्रधान बने। प्रधान पवन कुमार का निधन होने से यह सीट रिक्त थी। प्रधान पद के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी। शनिवार सुबह ब्लॉक परिसर में वोटों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलोना गांव के प्रधान पवन कुमार के निधन से यहां की सीट खाली थी। उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। चार प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार की सुबह मतगणना हुई। इसमें सुमित सविता को 800 वोट मिले। दूसरे नंबर पर दिवंगत प्रधान के भाई वीर सिंह यादव रहे। उन्हें 459 वोट मिले। अन्य दो प्रत्याशियों में मुन्नीलाल को 19 और इंद्रपाल को 11 वोट मिले। 21 वोट अवैध निकले। निर्वाचन अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी बांदा सौरभ ने नवनिर्वाचित प्रधान को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। एडीओ पंचायत प्रदीप राना, बीडीओ रामकुमार वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप राना, इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें