फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी मायके से नहीं आई, अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। पत्नी के मायके न आने से क्षुब्ध अधेड़ ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे पुत्र ने देखा तो अन्य परिजनों को जानकारी दी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा निवासी रामसजीवन (55) ने बुधवार की देर शाम घर के कमरे में रस्सी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। छोटे बेटे दिनेश ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मझले पुत्र सुशील ने बताया कि वह चार भाई व एक बहन हैं। दो भाइयों व बहन की शादी हो चुकी है। बताया कि पिता रोहतक के सुहाना गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। एक माह पहले गांव आए थे। मां गोलनिया देवी एक सप्ताह से मायके बिसंडी में थी। दो दिन पहले पिता उन्हें लिवाने गए थे। मां ने आने से इन्कार कर दिया था। इसी से आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें