फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारन्टीन प्रवासी मजदूर का शव पेड़ पर फंदे में लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एप्प द्वारा --- क्वारन्टीन मज़दूर शादी से पहले फाँसी पर झूला 29 जून को होनी थी शादी 19 मई को लौटा था परदेस से शहनाई से पहले अर्थी उठी बांदा। होम क्वारन्टीन प्रवासी युवा मजदूर ने घर से कुछ दूर पड़ोसी के खेत में पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 29 जून को उसकी शादी तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। खुशियां मातम में बदल गईं। मटौंध थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में महेश (21) पुत्र रज्जू का शव घर से लगभग 300 मीटर दूर नीम के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि महेश दिल्ली में ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। 19 मई को घर लौटा था और होम क्वारन्टीन था। घर के खपरैल की छानी के लिए कांस काटने की बात कहकर घर से निकला था। 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था और 29 जून को रतौली (महोबा) में शादी होना थी। उधर, ग्राम प्रधान मैथिली शरण मिश्रा ने बताया कि पिता के नाम जॉब कार्ड है। गांव में खंती खुदाई में मजदूरी कर रहा है। मृतक प्रवासी मजदूर को भी काम देने के प्रयास हो रहे थे। मृतक के पिता रज्जू के नाम 12 बीघा जमीन है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जायगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें