अतर्रा। कस्बे के नरैनी रोड सिविल लाइन स्थित संत विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने बिसंडा रोड स्थित जैविक कृषि फार्म का शैक्षिक भ्रमण किया। बच्चों ने गोशाला में गोमूत्र से बनने वाली जैविक खाद प्रक्रिया को देखा। सहजन (मुनगा) की जानकारी ली। फार्म कर्मचारियों ने बताया कि शहजन की पत्ती, फल आदि सभी कुछ पौष्टिकता से भरपूर है।
प्रधानाचार्य अंजली मिश्रा ने स्कूली बच्चों को वृक्षों के संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। प्रबंधक अनिल मिश्रा, शिक्षक ऊषा, दीपा, सुशील, वंदना, नागेंद्र, कमल, राजाबाबू, राजेश, आरती, पूनम, दिव्या, आयुष, संतोष, अभिषेक आदि मौजूद रहे।