फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रों ने तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Tue, 29 Aug 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। हिंदू जागरण मंच के अंतर्गत अखंड भारत मां का पूजन और तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम शिवदर्शन विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने भारत माता की जय के नारों के साथ 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने यात्रा निकाली।
विज्ञापन

जिला संपर्क प्रमुख अवधेश कुमार ने कहा कि भारत माता की अखंडता को कायम करने के लिए एकता का होना बहुत जरूरी है। प्रांत संपर्क प्रमुख रवि प्रकाश सिंह व संजय ने कहा कि अखंडता फौलादी तभी होती है, जब एकता होती है।
इस दौरान भारत माता की अखंडता, संप्रभुता और एकता पर छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान प्रवक्ता बुद्धविलास, रामभवन, विजय बहादुर व राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें