बांदा। भाजपा सांसद कंगना रनौत के महिलाओं पर दिए गए बयान से छात्रों में आक्रोश है। बुद्धि-शुद्धि हवन कर छात्रों ने उन्हें भाजपा से निष्कासित करने व माफी मांगने की मांग की।
छात्र नेता सनी पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के लिए अशोक लाट परिसर में बुद्धि शुद्धि हवन किया। कहा कि हाल ही में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान महिलाओं पर विवादित बयान दिया है। छात्रों ने इस पर आक्रोश जताया।
सनी पटेल ने कहा कि भाजपा को महिला सम्मान को ध्यान में रखते हुए कंगना रनौत को पार्टी से निकाल देना चाहिए। कंगना रनौत को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। छात्रों ने नारेबाजी कर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि यदि माफी नहीं मांगी तो जल्द ही किसानों के सम्मान के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता अनुज प्रजापति,अमन सिंह, सुमित, सत्या प्रजापति सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।