बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य व डीआईओएस विजयपाल सिंह ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल को सराहा। सीनियर स्तर में खुरहंड के जनता इंटर कालेज के छात्र संदीप गुप्ता को प्रथम, जीआईसी के नितिन व अमित को द्वितीय व जीजीआईसी की लक्ष्मी कसौंधन को तृतीय स्थान मिला।
जूनियर स्तर में हरदौली स्थित आश्रम पद्धति स्कूल के ओम दिक्षित व कुलदीप सैनी को प्रथम, आर्य कन्या की मनू व अंजली को द्वितीय व बड़ोखर बुजुर्ग स्थित राजकीय हाईस्कूल के अजय कुमार को तृतीय स्थान मिला। गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक विनोद पांडेय को प्रथम, प्रशांत अवस्थी को द्वितीय व आरती कुशवाहा को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद