मिट्टी की प्रतिमाएं बनातीं छाात्राएं।
- फोटो : संवाद
अतर्रा। जीआईसी फतेहगंज में सोमवार को समर कैंप में छात्रों ने योगाभ्यास के साथ मिट्टी से मूर्ति बनाने की कला सीखी।
प्रधानाचार्य सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि समर कैंप में छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपाल भांति जैसे योगाभ्यास कराए गए।
छात्रों ने मिट्टी से सुंदर मूर्तियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कैंप में छात्रों ने क्रिकेट मैच में प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र आयुष गुप्ता, आयुष विकास, सचिन, अमित, रवि, विनम्र, किशन, शिवम, श्रेया गुप्ता, प्रांजलि गुप्ता, शालिनी, श्रेया नामदेव, नंदनी, उमा, मधु सेन, प्रांशी द्विवेदी, शिवकांति आदि शामिल रहे।
कैंप में सहायक अध्यापक प्रदीप निगम, महेश यादव, दीपचंद्र सोनी, अखिलेश कुमार समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।