फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को रोजगार के टिप्स दिए

Wed, 06 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय महिला महाविद्यालय में अवसर दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन


जानकारों ने छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, आरक्षण व विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा की जानकारी दी।

सेवायोजन सहायक निदेशक कौशलेंद्र सिंह ने सिविल, तकनीकी व लेखा सेवाओं के बारे में बताया। वरिष्ठ अनुदेशक केके दुबे ने कैरियर में समय प्रबंधन की जानकारी दी।

डॉ. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी ने स्वरोजगार के अवसर बताए। डा.लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी ने बुंदेलखंड में स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

डॉ. अंजना जादौन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। प्राचार्य डॉ. प्रभा श्रीवास्तव ने आभार जताया। संचालन डा. पंकज सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें