फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रा ने केन पुल से लगाई छलांग, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू बात से नाराज होकर छात्रा ने केन नदी पुल से छलांग लगा दी। नदी में मल्लाहों ने देखा तो उसे पानी से निकालकर बचा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी नहर पटरी निवासी मधु (18) स्नातक है। रविवार को दोपहर एक बजे करीब उसने केन नदी सड़क पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी में मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने उसे कूदते हुए देख लिया तो उसे पानी से बाहर निकाला। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा और उसके परिजन वजह नहीं बता रहे हैं। भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि छात्रा को बचा लिया गया है। परिजन और खुद छात्रा वजह नहीं बता रहे हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें