27 बीएनडीपी 14- मृतक आशीष। फाइल फोटो
- फोटो : BANDA
बांदा। मोबाइल फोन के स्टेटस पर गुडबॉय का मैसेज डालकर इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। बाबा की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सेढ़ू तलैया मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर कक्षा 12 में पढ़ रहे आशीष करन (17) पुत्र रामकरन निवासी बैजेमऊ थाना सिसोलर हमीरपुर का शव गणतंत्र दिवस के दिन कमरे में मफलर से लटका मिला। पिता की सूचना पर पहुंचे बाबा रामनरेश ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया है।
बाबा रामनरेश ने बताया कि पिता रामकरन अहमदाबाद (गुजरात) में अपनी पत्नी और तीन पुत्रियों के साथ रहते हैं। वहां वह कि सी फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका इकलौता पुत्र आशीष बांदा में रहकर डीएवी इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था। पिता ने बताया कि वह 25 जनवरी की रात से उसे फोन लगा रहे थे, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा था। तब पिता ने उन्हें जानकारी दी।
छात्र रमेश कुमार तिवारी के मकान में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। रमेश परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। उन्हें भी जानकारी दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण हैगिंग आया है। घटना के संबंध में शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन पर गुडबॉय का मैसेज डाला था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैगिंग आया है।