छात्रों को समझाते एसडीएम और नगर क्षेत्राधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। छात्र संघ चुनाव की मांग लेकर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में हंगामा किया। कालेज और प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया। उत्तेजित छात्रों को समझाने के लिए उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी नगर को बाढ़ ड्यूटी छोड़कर आना पड़ा। मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के छात्र छात्र संघ चुनाव की मांग के नारे लगाते हुए प्राचार्य के कक्ष में घुस गए। प्राचार्य नहीं थे। छात्रों ने उनके कक्ष में ताला डाल दिया और धरने में बैठ गए। लगभग एक घंटे तक यह हंगामा चला। जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रहलाद सिंह और सीओ सिटी प्रभात कुमार आ गए। एसडीएम ने दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाकर छात्रों को शांत किया। छात्रों में लव मिश्रा, अनिल कुमार, अभय सिंह, अजय चौहान, आलोक यादव, राजेंद्र सिंह, शोभित कुमार, अरुण तिवारी, प्रदीप कुमार आदि छात्र नेता मौजूद रहे।