नरैनी। कस्बे के सीताराम समर्पण महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। उड़ाका दल ने बीए छठवें सेमेस्टर के छात्र के पास से हस्त लिखित नकल सामग्री बरामद की, जिसके बाद उसे परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए नोडल प्रभारी डॉ. रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि महाविद्यालय में 19 अप्रैल से सम सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़ाका दल लगातार सक्रिय है। (संवाद)