नरैनी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में शनिवार को आंतरिक उड़ाका दल ने एक छात्र को हस्तलिखित नकल सामग्री के साथ पकड़ा। सीताराम समर्पण महाविद्यालय में आंतरिक उड़ाका दल की स्टेटिक सदस्य कुमारी शोली, वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. डीसी गुप्ता ने परीक्षा कक्षों की तलाशी ली। इस दौरान द्वितीय पाली में एमएससी गणित थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष ने बताया कि नकल सामग्री जब्त कर कार्रवाई के लिए प्रकरण को विश्वविद्यालय भेजा गया है। (संवाद)