फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बच्चों के विवाद में छात्रा को पीटा, गंभीर

Thu, 30 Nov 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। बच्चों के विवाद के चलते नाराज युवक पत्नी बच्चे सहित विद्यालय से पढ़कर आ रही छात्रा के ऊपर टूट पड़े। हथौड़े से वार करके उसे गंभीर घायल कर दिया। पिता घायल छात्रा का इलाज कराने सीएचसी ले गया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बे के देवीनगर निवासी शशि (15) पुत्री नत्थू राम राजकुमार इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ती है। वह मंगलवार को दाेपहर विद्यालय से पढ़कर घर आ रही थी। तभी घर के नजदीक बच्चों के पुराने विवाद से नाराज पड़ोसी युवक व उसकी पत्नी व बच्चों ने मिलकर छात्रा को लात-घूंसो डंडों व हथौड़े से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें