फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूजी नंबर न उठाने वालों पर करेंगे सख्त कार्रवाई : डीएम

Wed, 22 Apr 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 21 कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। 2016 बैच के आईएएस अमित आसेरी ने जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्होंने जिले के सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों से परिचय लिया। मीडिया से बातचीत कर सहयोग मांगा और जिले की समस्याओं संज्ञान में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो सीयूजी नंबर बंद रखते हैं या उठाते नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन ने हमें जनसंपर्क के लिए यह नंबर दिए हैं ताकि हम लोगों की समस्या सीधे सुनकर उनका निदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें