फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, चार घायल

Tue, 20 Feb 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। मामूली सी बात पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा के राजनगर मुहल्ला निवासी नत्थू के दरवाजे पर यही के रामचन्द की भैंस ने रविवार की दोपहर को गोबर कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में मामूली कहा सुनी हुई थी। इसके बाद रात में लगभग 10 बजे नत्थू के साथ लगभग 20 लोग रामचंद्र के घर में घुसे और लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वादी पक्ष गुहार लगाता रहा। मारपीट में उर्मिला पत्नी रामचंद्र, साधना (पुत्री) व रामचंद्र के दो बेटे- बहू घायल हो गए।घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुचाया।पुलिस ने बताया कि रवि पुत्र रामचन्द्र व
विज्ञापन

राजेन्द्र के अलावा दूसरे पक्ष से नत्थू,मोनू,लालबहादुर निवासी राजनगर और केशव ,राजाबाबू निवासी जामू थाना कमासिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें