फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के गार्ड की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के गार्ड पूर्व फौजी की शनिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव निवासी शुभम ने बताया कि पिता राजकरन सिंह (54) सेना से रिटायर्ड होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक की कचहरी स्थित मुख्य शाखा में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द उठने से हालत बिगड़ गई। बैंक कर्मियों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शुभम ने बताया कि वह चार भाई हैं। घर में मां ज्ञानवती हैं। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें