फोटो 17- रामलीला में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
कमासिन। कस्बे में कामेश्वर नाथ रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार रात मुनि याचना से ताड़का वध तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। मंचन में महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को मांगने, दोनों राजकुमारों को भेजने तथा वन मार्ग में ताड़का वध के प्रसंगों को दर्शाया गया। महर्षि विश्वामित्र की भूमिका पवन बाबा चित्रकूट, दशरथ की कमाता प्रसाद बांदा, श्रीराम की शिवा तिवारी बांदा, लक्ष्मण की देवा तिवारी बांदा और ताड़का की भूमिका राममिलन त्रिपाठी ने निभाई। इस दौरान व्यास जितेंद्र द्विवेदी, गणेश दत्त त्रिपाठी, प्रबंधक मनोज द्विवेदी, अनिल गुप्ता, रौनक, अध्यक्ष रमाशंकर सोनी, विनय श्रीवास्तव, संयोजक राजीव तिवारी और शंकर दास मौजूद रहे।