फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी बनाने के लिए आशाएं सड़क पर

Tue, 02 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करतीं मंडल के चारों जनपदों से आईं आशा बहू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की आशा बहुएं अपनी मांगों का सरकार पर दबाव बनाने की लिए सड़क पर उतर आईं हैं। उन्हें कर्मचारी के रूप में समायोजन और मानदेय चाहिए। स्वास्थ्य केंद्रों में उनके लिए आशा भवन और मौसम के मुताबिक कपड़ों की भी फरमाइश की है। मंगलवार को मंडल के चारों जिलों से आई आशा बहुओं ने आशा कार्यकर्ता संघर्ष समिति के बैनर तले जीआईजी ग्राउंड से आयुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला। मंडलायुक्त को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी को सौंपा। मांग पत्र में बकाया पैसा एक हफ्ते में भुगतान, टीकाकरण बाक्स को गांव तक पहुंचाने का जिम्मा टीकाकरण संचालक का होने के बावजूद बाक्स न पहुंचाने की शिकायत की। यह भी कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में आशाओं के भुगतान में वहां के लिपिक पैसों की उगाही करते हैं। लिहाजा हरेक भुगतान पूर्व की तरह चेक से किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मिथिलेश अवस्थी, क्रांति यादव, श्रुति कीर्ति गुप्ता, रामजानकी साहू, गोतमा देवी, गुड़िया, रामदुलारी, विद्या देवी, रेखा रानी, लक्ष्मी साहू, प्रेमवती, विनीता सिंह, नीना और बुंदेलखंड विकलांग सेना के श्याम बाबू त्रिपाठी व अतुल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें