फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टाई ब्रेकर के जरिए फाइनल में स्टेडियम को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेल सप्ताह के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच स्टेडियम व अतर्रा टीमों के बीच हुआ। टाई ब्रेकर के जरिए स्टेडियम बांदा को विजयी घोषित किया गया। सप्ताह भर हुई प्रतियोगिताओं में विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से खेल सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। शुक्रवार को जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) हुई। इसमें जितेंद्र शर्मा अकाडमी, लिटिल मास्टर एफसी, बांदा एफसी, सेंट जार्ज स्कूल, स्टेडियम बांदा, अतर्रा एफसी, जेकेएफसी तिंदवारी, ब्यू एटीएफसी टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच लिटिल मास्टर एसी टीम व जेके एफसी तिंदवा्री व सेंट जार्ज टीम के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें सेंट जार्ज 1-0 से विजयी रही।
सेमीफाइनल सेंट जार्ज स्कूल व बांदा एफसी टीम के बीच हुआ। टाई ब्रेकर के जरिए बांदा एफसी टीम 5-0 से विजयी रही। दूसरा सेमी फाइनल बांदा एफसी बनाम अतर्रा एफसी के बीच खेला गया। इसमें अतर्रा एफसी ने 1-0 से जीत हासिल की। फाइनल मैच स्टेडियम बांदा व अतर्रा एफसी के बीच हुआ। टाई ब्रेकर के जरिए स्टेडियम बांदा की टीम 3-5 के अंतर से विजयी रही। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल व जिला फुटबाल संघ के सचिव कौशल त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक अमित कुमार, पुलकित त्रिपाठी व अभय त्रिवेदी, अनंत सिंह गौतम रहे।
विज्ञापन


विजेता व उपविजेता टीमों को मिला पुरस्कार
बांदा। खेल सप्ताह के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। डिप्टी कलक्टर व जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल द्विवेदी ने वालीबाल, शूटिंग, हॉकी, फुटबाल की विजेता व विजेता टीमों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी रामेंद्र शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, कमल किशोर यादव, प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार, फरजाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें