फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्टेडियम बांदा ने फाइनल में महोबा को 29-24 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के समर कैंप के 11वें दिन सब जूनियर वर्ग की चार टीमों के बीच मुकाबले हुए। वहीं जूनियर वर्ग में स्टेडियम राइडर्स तथा स्टेडियम बांदा के बीच मैच खेला गया। फाइनल में स्टेडियम बांदा ने महोबा टीम को 29-24 के अंतर से हराया।
विज्ञापन




कबड्डी एसोसिएशन की ओर से कोच कमल सिंह यादव की देखरेख में 15 दिवसीय समर कैंप चल रहा है। शनिवार को कैंप के 11वें दिन सब जूनियर और जूनियर टीमों के बीच मैच खेले गए। जूनियर वर्ग में स्टेडियम राइडर्स तथा स्टेडियम बांदा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम बांदा ने स्टेडियम राइडर्स को 37-23 के अंतर से हराया।
दूसरे मुकाबले में स्टेडियम योद्धा व महोबा के बीच मैच हुआ। स्टेडियम योद्धा को महोबा ने 27-19 के अंतर से हराया। फाइनल मैच में स्टेडियम बांदा तथा महोबा के रोमांचक मुकाबला हुआ। स्टेडियम बांदा ने महोबा को 29-24 के अंतर से पराजित किया। मुख्य अतिथि शिव बदन निषाद व शोभित श्रीवास्तव, मलिक मिश्रा, चंद्रमौलि भारद्वाज, अमित सेट भोलू, धनंजय सिंह ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें