बांदा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री खासे परेशान है।
मंगलवार को महाकौशल एक्सप्रेस सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनें अपने निर्धारित समय से छह से सात घंटे देरी से आई। कमोवेश यहीं आलम रोडवेज बसों में भी रहा। घने कोहरे की वजह से पास की चीज नजर नही आ रही है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए ड्राइवरों ने बसों को धीमी गति से चलाया। कई बसें अपने निर्धारित समय दो-दो घंटे देर से चली।
कौन कितने घंटे लेट रही ट्रेन
ट्रेन
घंटा
लोकमान्य तिलक से अयोध्या तुलसी एक्सप्रेस
05
आगरा से हावड़ा चंबल एक्सप्रेस
03
निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
08
निजामुद्दीन-मानिकपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
05
जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस
03
बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस
03
झांसी-प्रयागराज पैसेंजर अप-डाउन
03
संपर्क क्रांति निरस्तीकरण कैंसिल
बांदा। निजामुद्दीन-मानिकपुर अप-डाउन ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का रेलवे ने निरस्तीकरण कैंसिल कर दिया है। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि रेलवे ने पहले संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 11 जनवरी से 6 फरवरी तक का निरस्तीकरण आदेश जारी किया था। अब संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन यथावत अपने निर्धारित समय पर चलती रहेंगी।