फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 11 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में पेशकार को पटल से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। भूमि विवाद मामले में 11 लाख की रिश्वत मांगने के सोशल मीडिया में वायरल आडियो के आधार पर अपर आयुक्त प्रशासन के पेशकार को कमिश्नर के आदेश पर पटल से हटा दिया गया है। एडीएम (न्यायिक) को इसकी जांच सौंपी गई है।
सोशल मीडिया में भूमि विवाद के मामले में अपर आयुक्त प्रशासन के पेशकार द्वारा 11 लाख की रिश्वत मांगने का आडियो वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद कमिश्नरी के अधिवक्ताओं ने कमिश्नर से मिलकर शिकायत की और जांच व कार्रवाई की मांग की। कमिश्नर के आदेश पर पेशकार रामगोविंद को तत्काल प्रभाव से पटल से हटा
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया गया है।
अपर आयुक्त प्रशासन रामपाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की है। सरकारी कर्मचारी की ऐसी किसी भी शिकायत की जांच के लिए लिखित रूप से शपथ पत्र होना चाहिए। फिर भी मौखिक शिकायत के आधार पर पेशकार को पटल से हटा दिया गया है। एडीएम (न्यायिक) को जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि अधिवक्ता कुछ लिखित रूप से देते हैं तो जांच कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गल्ला मंडी में खुला निशुल्क प्याऊ
बांदा। गल्ला मंडी समिति में जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल ने निशुल्क
पानी प्याऊ की व्यवस्था की है। नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी ने कहा कि शहर
के मुख्य चिहिंत स्थानों पर निशुल्क प्याऊ खुलवाने का काम किया जा रहा
है। ताकि प्यासे को आसानी से ठंडा पानी मिल सके। संयुक्त महामंत्री राकेश
सिंह, जिला मंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष महेश कुमार
प्रजापति, अशोक गुप्ता राजू, लखन गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, संतोष गुप्ता,
रामकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें