फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय महासचिव पर गिर सकती है गाज

Wed, 01 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
vishambhar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर बागी तेवर अपनाए सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निशाने में हैं। जिलाध्यक्ष ने सांसद की कार्यशैली पर संदेह जताकर हाईकमान को अवगत कराया है। उधर, तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष को भी निष्कासित कर दिया। गठबंधन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह तिंदवारी से चुनाव लड़ रहे हैं। 2012 के चुनाव में कांग्रेस के दलजीत ने सपा प्रत्याशी विशंभर प्रसाद निषाद को हराया था। यही राजनैतिक मतभेद आज भी बरकरार है। राज्यसभा सदस्य और उनके सपा समर्थक विरोध में हैं और प्रचार से किनारा किए हैं। सपा और कांग्रेस की अब तक हुई संयुक्त बैठक में भी शिरकत नहीं की। बुधवार को जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि राज्य सभा सदस्य की कार्यशैली से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है। गठबंधन प्रत्याशी का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष पतराखन निषाद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। वह पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें