बांदा। मुलाकात में लगी पाबंदियों के बीच बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की खैर खैरियत उनके परिजनों ने टेलीफोन के जरिए लेनी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को मुख्तार के भाई और सांसद अफजल अंसारी ने बांदा जेल के बेसिक फोन पर काल करके भाई मुख्तार की सेहत आदि के बारे में जानकारी ली।
जेल अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मुख्तार पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं। सब कुशल मंगल है। (ब्यूरो)