बांदा। थानाक्षेत्र कमासिन के गांव जामू निवासी शिवलोचन साहू ने 15 वर्षीय पुत्र राहुल की तलाश तेज करने की मांग की है। थाना पुलिस से उन्होंने बताया कि पुत्र करीब दो वर्ष पहले घर से लापता हो गया था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने बताया कि कक्षा छह का छात्र राहुल दिसंबर 2024 में घर से निकला था। उसकी तलाश में काफी धन भी खर्च हो चुका है। रिश्तेदार, परिचित सभी तलाश में जुटे हैं, लेकिन हर किसी को निराशा ही हाथ लगी। बताया कि इकलौते भाई की याद में तीनों बहने बिलखती रहती हैं। (संवाद )