फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तार टूटे तो कहीं ब्रेकर फेल 50 हजार लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के पीलीकोठी में एचटी लाइन का तार टूटने से चार घंटे बिजली नहीं आई। वहीं मुख्य आपूर्ति फेल होने और पीलीकोठी सब स्टेशन में ब्रेकर खराब होने से रात भर हजारों लोग बिजली के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन


जनपद में बारिश बंद होने के बाद दिन में तेज धूप निकल रही है और उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। वहीं लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति भी बेपटरी हो रही है। बुधवार को सुबह 11 बजे पीलीकोठी में गोल कोठी के पास 11 हजार केवी लाइन का तार टूट गया।

गनीमत यह रही कि उस समय नीचे कोई चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तार टूटने के बाद वहां अफरी तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बिजली काटी गई। इस बीच पीलीकोठी से जुड़े अलीगंज, टेलीफोन, पीलीकोठी, अलीगंज, छोटी बाजार फीडर की बिजली ठप हो गई। कर्मचारियों ने तार को जोड़ा, लेकिन शाम चार बजे तक बिजली बहाल हो सकी। तब तक लोग गर्मी व उमस में परेशान रहे।
विज्ञापन


वहीं रात में तिंदवारी रोड 220 केवी उपकेंद्र से मुख्य आपूर्ति फेल गो गई। इससे नौ बजे पूरा शहर अंधेरा में हो गया। करीब 12 बजे बिजली बहाल हुई तो पीलीकोठी उप केंद्र में ब्रेकर डैमेज हो गया। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर ब्रेकर को बदला।
विज्ञापन


इस बीच अलीगंज, छोटी बाजार और टेलीफोन फीडर से जुड़े करीब 50 हजार उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे।
उधर, रात में बिजली आपूर्ति बाधित होने से सुबह पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें