बांदा। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के मिट्टी के बर्तन व मूर्तियां आदि बनाने का काम करने वाले कुशल कारीगर 10 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकेंगे। वरिष्ठ प्रबंधक जिला ग्रामोद्योग राजिन्दर कौर ने बताया कि 18 से 55 वर्ष तक आयु के कारीगर जो मिट्टी के बर्तन व मूर्ति आदि बनाकर बेचते हैं। इस योजना के तहत 10 लाख तक ऋण प्राप्त कर लाभ उठा सकेंगे। इच्छुक कारीगर 15 जुलाई तक शान्ति सदन कटरा स्थित कार्यालय पर आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिये विभाग ने 7651871625 - 9580503143 नम्बर जारी किये हैं।