बांदा। चौक बाजार में सोशल डिस्टेंस तो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा। ट्रैफिक डिस्ट्रवेंस रोजाना बना हुआ है। खासकर शंकर गुरु चौराहा इसकी बानगी है। रविवार को भी शाम भीषण जाम रहा।
विज्ञापन
चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी तमाशाई बनकर रह गए। गलत ढंग से घुस पड़े ई-रिक्शों को नहीं रोक सके। पूर्व एसपी गणेश साहा ने बाजार मेंई-रिक्शा की एंट्री पर रोक लगा दी थी। इससेे आम लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन ई-रिक्शा चालकों के अनुरोध पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यह रोक खत्म करा दी।