फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सडक़ खोदने का विरोध करने पर छह लोगों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवरतन पुरवा निवासी चुनकाई के दरवाजे के सामने से सडक़ निकली है। पड़ोसी सडक़ खोद रहे थे। चुनकाई ने एतराज जताया तो विवाद हो गया। दबंगों ने चुनकाई को पीटना शुरू कर दिया। उसे पिटता देख बड़ा भाई देवचरन (37), छोटा भाई ननकाई (36), पुत्र सुनील (16), रामचंद्र (60) व रामबाबू (30) बचाने आए तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों के आने से दबंग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना में रामचंद्र और रामबाबू को गंभीर चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें