फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेल अधिकारियों से एसआईटी ने की पूछताछ, संपत्ति पर भी नजर

Wed, 01 Mar 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जेल प्रकरण में एसटीएफ व एसआईटी की टीम ने निलंबित जेल अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी की है। इन्हें चित्रकूट के गुप्त स्थान पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जेल परिसर में भी जांच टीम ने मंगलवार को डिप्टी जेलर व एक वार्डर से बयान लिए। इनकी संपत्ति की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान उनके बैंक खाते व परिजनों के बैंक खाते व अन्य संपत्ति का भी विवरण लिया गया।
विज्ञापन

दस फरवरी को जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो के नियमों के विपरीत मिलने के दौरान पकड़े जाने पर निलंबित जेल अधीक्षक समेत आठ जेल अधिकारी कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दौरान विवेचना प्रकाश में आए नाम डिप्टी जेलर चंद्रकला को तो जांच टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार भी कर लिया है। मंगलवार को जांच टीम ने एक अन्य डिप्टी जेलर व एक वार्डर से चित्रकूट में पूछताछ की है। बताया गया है कि इनसे विधायक अब्बास व निखत की गैर कानूनी ढंग से मुलाकात कराने के तरीके व मध्यस्थों की जानकारी ली गई। बदले में इन्हें क्या मिला और किसने पहुंचाया है इसकी तस्दीक की जा रही है। इनकी संपत्ति का विवरण भी खंगाला गया है। इस संबध में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि सभी नामजद जेल अधिकारियों से क्रमवार जांच व पूछताछ की जारही है।

मददगारों की तलाश में कई जगह पूछताछ
चित्रकूट। जिला जेल प्रकरण में रोज नये खुलासे हो रहे हैं। जांच टीम ने शहर समेत कसहाई रोड़, पुरानी बाजार व बस स्टैंड के पास सादी वर्दी में जाकर पूछताछ की। इसमें एक कंप्यूटर सेंटर भी शामिल है। जो पहले से चर्चा में आ चुका है। बताया गया कि इस सेंटर के संचालन में गिरफ्तार सपा नेता का वरदहस्त है। पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई का खुलासा करने से कतरा रहे हैं बस इतना ही कहते हैं कि सब जांच की जद में हैं। लगभग तीन माह तक चित्रकूट में रहने के दौरान निखत बानो व उसके चालक नियाज ने स्थानीय लोगों से काफी संपर्क बनाया था। इसमें जेल आने जाने वाले कैंटीन में सामग्री सप्लायर नवनीत सचान भी शामिल है। यह खुलासा हो गया है कि नवनीत से फराज खान ने ही संपर्क कराया क्योंकि वह स्थानीय होने के कारण यह जानता था। इसके बाद शुरुआत में डीलिंग के लिए डेढ़ लाख रुपये नियाज से लेकर नवनीत ने जेल में अधिकारियों तक पहुंचाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें