फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शिव साईंधाम मंदिर की खिड़कियां तोड़कर मूर्तियों के चांदी के तीन मुकुट और छत्र चोरी

Sun, 05 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश पुरी मोहल्ला स्थित शिव साईंधाम मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रात में चोर छत के रास्ते मंदिर में घुस गए। खिड़कियां तोड़कर मूर्तियों के चांदी के तीन मुकुट और छत्र पर हाथ साफ कर दिया। पुजारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शिव साईंधाम मंदिर के पुजारी पंकज उर्फ बबलू महाराज ने बताया कि वह शुक्रवार की रात आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर सोने चले गए थे। रात में चोर पीपल के पेड़ के रास्ते मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने खिड़की तोड़कर वहां मूर्तियों में पहने हुए चांदी के मुकुट और छत्र में हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खिड़कियां टूटी हैं।

अंदर मूर्तियों से मुकुट और छत्र नदारद है। पुजारी का कहना है दान पेटी में रखे करीब पांच हजार रुपये भी चोर ले गए। उन्होंने बताया कि मुकुट का वजन तकरीबन एक किलो था। इसकी कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये बताई गई है। इससे पूर्व भी चोरों ने मंदिर से बैटरी पार कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें