फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसे में हुई थी दुकानदार की मौत

Tue, 19 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साले के साथ दुकान बंद कर गांव जाते समय सड़क हादसे में जीजा की हुई थी मौत। अगले साल बेटी की शादी भी करनी थी। उसी सिलसिले में उसका साला आया हुआ था, लेकिन हादसे ने सबकुछ बिगाड़ दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा गांव निवासी मुन्ना विश्वकर्मा (52) की कमासिन में वेल्डिंग की दुकान है। वह रोजाना दुकान से बाइक द्वारा घर आया-जाया करता था। रविवार को उसकी दुकान में उसका साला सिरावल चित्रकूट निवासी शंकर विश्वकर्मा (42) आया था। साले के आने पर वह दुकान जल्दी बंद कर बाइक से दोनों घर जा रहे थे। शाम सात बजे इंडियन बैंक के पास बबेरू-कमासिन मार्ग पर बबेरू से कमासिन जा रही प्राइवेट बस ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक चालक मुन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें