फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से विवाद के बाद जहर खाकर दी जान

Sat, 27 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कामकाज की बात पर पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी गुड़िया (36) गुरुवार को शाम घर में थी। किसी घरेलू कामकाज के लिए पति राजबहादुर ने उसे डांट दिया। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। उल्टी होने पर पति ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया।
यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां पर रात में गुड़िया ने दम तोड़ दिया। मृतका के देवर रामफल ने बताया कि पति-पत्नी अलग रहते हैं। चार पुत्र और एक शादी शुदा पुत्री है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें