चित्रकूट। युवा उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का चुनाव भरतकूप के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुआ। चुनाव प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी भैरो प्रसाद मिश्रा की देखरेख में हुआ। जिसमें शरद गुप्ता को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अश्वनी कुमार को महामंत्री व रवि सोनी को कोषाध्यक्ष, नीरज मिश्रा, राममिलन यादव, तुलसीदास कुशवाहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पवन कुमार, दिनेश प्रजापति, राजेंद्र सोनी को संगठन मंत्री चुना गया है। संवाद