बांदा। संत कृपाल सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ लामा द्वारा आयोजित वाषिक जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
राजीव गांधी डिग्री काॅलेज की छात्रा शालिनी गुप्ता प्रथम, विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का पांडेय द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के छात्र पुष्कर श्रीवास तृतीय रहे। अंशू मौर्या, अनुष्का सिंह, अंतली देवी, श्रद्धा त्रिपाठी, अंशू सिंह सहित पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं के विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। (संवाद)