बांदा। जिले में कोरोना संक्रमण का अर्ध शतक हो गया है। दिनोंदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सात और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार हो गया है। सात मरीज मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 20 वर्षीय, 27 वर्षीय व 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा 45 वर्षीय दो व्यक्तियों समेत 44 वर्षीय पुरुष और 43 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। इन सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। संक्रमितों को उनके घरों में आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की खोजकर जांच कराई जाएगी। जिससे संक्रमण को बढने से रोका जा सके।