फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गांजा तस्करी में सात माह की सजा, जुर्माना

Sun, 05 Nov 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांजा तस्करी के मामले में दोषी को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट पल्लवी प्रकाश की अदालत में शनिवार को सात माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक आशाराम सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 को पुलिस ने भूरागढ़ तिराहे के पास संजय वर्मा निवासी भूरागढ़ को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उसके पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। मामले का आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। दोषी ने अदालत में शनिवार को अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें