फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छुट्टा घूमने वाले गोवंशों को गोशालाओं में भेजें

Fri, 08 Sep 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांवों में गोवंश छुट्टा न घूमें। यदि उस गांव में गोशाला नहीं है, तो आसपास के गांव की गोशाला में उन गोवंशों को भेज दिया जाए। किसी भी हालत में उन्हें छुट्टा न छोड़ें, जिससे किसानों की फसलों को सुरक्षित किया जा सके। जखनी गांव में आयोजित चौपाल में किसानों की समस्या को सुनने के बाद मंडलायुक्त आरपी सिंह ने निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए मशहूर जखनी गांव में आयोजित चौपाल में मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि किसान मेहनत करके फसल तैयार करते हैं। यह बर्बाद होती है तो कष्ट होता है। अपर आयुक्त अमरपाल सिंह ने कहा कि जल जोड़ना आज की प्राथमिकता है।
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि हम पूरी कोशिश के साथ जखनी के विकास को प्राथमिकता पर रखेंगे। आयुक्त ने अच्छे प्रयासों के लिए अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल और ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

तालाब किनारे पौधे लगाए गए। गांव के बाशिंदे और जल संरक्षण कार्य में अपनी खास पहचान बना चुके पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने गांव की टीम और गांववासियों की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
एडीएम एमपी सिंह, एसडीएम राघवेंद्र सहित कई विभागों के अधिकारी, बीडीओ, वीडीओ, प्रधान सुरेश कुमार, पंचायत अधिकारी शशि सिंह, समाजसेवी गजेंद्र त्रिपाठी, प्रगतिशील किसान राहुल अवस्थी, आदर्श त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें