फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक स्कूल से व्हाट्सएप पर भेजें फोटो

Sun, 14 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
स्थानांतरण के बाद विकास कार्यों की अपनी अंतिम समीक्षा बैठक लेते मंडलायुक्त एल.वेंकटेश्वर लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने तबादले के बाद आखिरी बैठक में स्वच्छ शौचालयों की धीमी प्रगति और स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। शासन की प्राथमिकता वाले 80 विकास संबंधी योजनाओं की समीक्षा की। मयूर भवन सभागार में रविवार को मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि बीएसए और डीआईओएस स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति का फोटो व्हाट्सएप पर रोजाना मंगाकर चेक करें। राज्य वित्त आयोग की धनराशि से जर्जर व क्षतिग्रस्त स्कूलों के भवनों की मरम्मत और सुधार के निर्देश दिए। स्वच्छ शौचालयों के निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि अधिकारी दफ्तरों में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल योजना के तहत जीआईसी बांदा में 50 लाख रुपये फर्नीचर और अनुरक्षण में खर्चा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पाइप्ड पेयजल योजनाओं में हुए दुरुपयोग की वसूली करके संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। बैठक में चारों जिलों के डीएम व अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें