फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चयनित तीन चिकित्सक सीएचसी में देंगे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के तीन युवा एमबीबीएस चिकित्सकों का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद चिकित्सक पद पर चयन हुआ है। तीनो चिकित्सकों को सीएचसी अतर्रा में तैनाती मिली है। कस्बे के शास्त्री नगर निवासी द्वारिका प्रसाद शुक्ला के पुत्र डॉ. संगम शुक्ला ने हाईस्कूल की शिक्षा ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज और स्नातक अतर्रा पीजी कॉलेज से प्राप्त की। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसी तरह ब्रह्म नगर निवासी शिव प्रताप मिश्र के पुत्र डॉ. गौरेंद्र मिश्रा का भी चयन एमबीबीएस चिकित्सक पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति भी अतर्रा सीएचसी में की गई है। तीसरे चिकित्सक के तौर पर भाईलाल ओझा के पुत्र डॉ. पीयूष रंजन ओझा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कानपुर से करने के बाद भोपाल स्थित एलएन मेडिकल कॉलेज व रिसर्च सेंटर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। इन्हें भी सीएचसी अतर्रा पर तैनाती मिली हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें