तिंदवारी। ब्लॉक तिंदवारी के बीआरसी के निरीक्षण के दौरान गंदगी देख बीएसए भड़क गईं। जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए पूरे स्टॉफ का वेतन रोक दिया।
बीएसए प्रिंसी मौर्या ने कस्बे के बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। परिसर और भवन में गंदगी पसरी मिली। इसके साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को मिलने वाली किताबों को बिखरा देख बीएसए का पारा चढ़ गया। बीईओ समेत यहां के ज्यादातर कर्मचारी नदारद थे।
फोन कर जानकारी ली तो पता चला बिना कोई सूचना दिए बांदा गए हैं। बीएसए ने पूरे स्टॉफ के वेतन रोकने की कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। बीएसएफ ने बताया कि बीआरसी में गंदगी फैली थी, कुछ स्टॉफ भी मौजूद नहीं था, जिसको लेकर के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।