बांदा। तिंदवारी ब्लाॅक गए किसान को बीज नहीं मिला। वहां से लौटते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई।
पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव निवासी किसान हरीप्रसाद (60) गुरुवार को तिंदवारी ब्लाक गेहूं का बीज लेने गए थे। वहां उन्हें बीज नहीं मिला। शाम को वह ऑटो में बैठकर पपरेंदा गांव आए। यहां से पैदल गांव जा रहे थे। पपरेंदा के पास पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक सवार भाग निकला। परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें सतना ले गए। वहां पर चिकित्सक ने जवाब दे दिया। परिजन उनको घर ले आए। गुरुवार की रात हरीप्रसाद की घर में मौत हो गई।