फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खराब प्रदर्शन करने वाले सचिवों को फटकार, 19 बिंदुओं पर मांगी जानकारी

Sat, 24 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। विकासखंड कार्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें बीडीओ रमेश कुमार ने आवास, वीबी-जीरामजी, पोषण वाटिका, आंगनबाड़ी कायाकल्प सहित 19 बिंदुओं पर पंचायतवार बारी-बारी से समीक्षा की। बैठक में शौचालय के केयरटेकर के मानदेय का भुगतान, डिजिटल लाइब्रेरी के अवशेष कार्य, अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गोशालाओं के लिए जनवरी की डिमांड दो दिन के अंदर जमा करने को कहा। इस दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायत सचिवों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि वह समयावधि में कार्य पूर्ण कराएं। कहा कि चालू योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम में लगाते हुए प्रगति सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह राणा, सचिव दिनेश यादव, अभिषेक राठौर, अजीत पाल, संतोष, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें