फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा, प्रवेश के पड़ रहे लाले

Wed, 13 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के दो प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में इस बार स्नातक और परास्नातक प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को सीट के लाले पड़ सकते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेरिट सूची भी ज्यादा है। पंडित जेएन कॉलेज में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बीए की 195 सीटें कम हैं तो वहीं महिला महाविद्यालय में 85 सीटें कम हैं। महिला महाविद्यालय में पहले दिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई, जबकि पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बुधवार से प्रवेश होंगे। दोनों की कॉलेजों ने अपना प्रवेश का कटऑफ जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज व राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शहर के ज्यादातर छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इस वर्ष पंडित जेएन कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए कमोबेश 3645 छात्र-छात्राओं और परास्नातक में विषयवार 350 छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया हुआ है। इसी तरह महिला महाविद्यालय में तकरीबन 800 छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है।
जबकि एमए में विषयवार 200-200 छात्राओं ने अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इससे छात्र-छात्राओं को दोनों महाविद्यालयों से जारी कटआफ में मेरिट और सीट भी कम होने से प्रवेश के लाले पड़ सकते हैं। उधर, शहर के अन्य महाविद्यालयों में ओपन प्रवेश की सुविधा है।
विज्ञापन


बांदा। इस वर्ष पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए की 525 की सीटें निर्धारित हैं। जबकि बीएससी मैथ में 105 व बायो ग्रुप में 105 कुल 120 सीटें और परास्नातक सभी विषयों में 50-50 सीटें निर्धारित हैं। पिछले वर्ष बीए में 720 सीटें और परास्नातक में विषयवार 60-60 सीटें थीं।
इसी तरह राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में बीए में 375 सीटें, बीएससी मैथ में 160 व बायो ग्रुप में 160 सीट कुल मिलाकर 320 सीटें हैं। परास्नातक कक्षाओं में विषयवार 50-50 सीट निर्धारित की गई है। जबकि पिछले वर्ष बीए में 460 सीटें थीं। एमए में विषयवार 60-60 सीटें निर्धारित हैं।





बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर जारी मेरिट सूची और सीटों की निर्धारित संख्या को लेकर महाविद्यालय का कटआफ जारी किया गया है। उनके महाविद्यालय में बुधवार से प्रवेश शुरू होगा।
डॉ. केएस कुशवाहा
प्राचार्य, पंडित जेएन डिग्री काॅलेज, बांदा।
-

महाविद्यालय में प्रवेश शुरू करा दिए हैं। इस बार विश्वविद्यालय द्वारा सीटें कम मिली है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने पर सीट बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. दीपाली गुप्ता
प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें