फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चरही और घरेलू पात्रों में तलाश लार्वा, चार को नोटिस

Fri, 10 Nov 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तापमान घटने के बावजूद लगातार डेंगू के मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की नींद गायब है। शुक्रवार को घर के बाहर चरही से लेकर छतों पर रखे कूलर, डिब्बों और अन्य पात्रों में लार्वा तलाशा गया। इस दौरान 15 घरों के पात्रों में लार्वा मिला। इस मामले में चार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। तीन और मामले आने से डेंगू के मरीजों की संख्या साढ़े तीन सौ के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में आशंकित डेंगू के 20 मरीजों की जांच हुई, जिसमें पौथरा महुआ निवासी उत्कर्ष (13), करबई गांव निवासी वसीम अकरम (26), बाधा पुरवा निवासी राजा बेटी (40) को जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। इनके साथ ही अब तक 341 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मोहल्ला स्वराज कॉलोनी, मर्दन नाका, बन्योटा में 238 घरों का निरीक्षण किया, जिसमें 1384 पात्रों को जांचा गया। पंद्रह घरों के 25 पात्रों में एडीज मच्छर लारवा पाया गया। इनमें चार घरों को शुक्रवार को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें