बांदा। संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान 70 ई-रिक्शा खड़ा कराकर जांच की। इनमें से 26 ई-रिक्शा का चालान किया। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के 122 दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया। पीटीओ रामसुमेर यादव और यातायात प्रभारी अनूप दुबे ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। इसके साथ ही बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों का चालान किया जाएगा।