फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एसडीआरएफ टीम ने शुरू की लापता युवक की तलाश

Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । एक पखवारा पहले दोस्तो संग नवरात्रि में बाकल देवी के दर्शन करने गए लापता युवक की तलाश एसडीआरएफ टीम ने यमुना नदी में जाल डालकर की है। अभी तक टीम को शव नहीं मिला है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देउरा बाबा निवासी सीताराम वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र करन उर्फ सुरजीत (18) कक्षा नौ का छात्र है। नवरात्रि में मां मढ़ीदाई के पीछे दंगल मैदान में मेला प्रदर्शनी लगी थी। उसमें वह टिकट बेचने का काम कर रहा था। 29 मार्च को सुबह उसने मां से यह कहकर कि प्रदर्शनी वालों ने हिसाब देने के बुलाया है गया है। जब वह देर शाम नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। दोस्तों से जानकारी भी की गई।
कोई सुराग न लगने पर पहली अप्रैल को पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस ने युवक का मोबाइल नंबर सर्विलास में लगाकर कॉल डिटेल निकाली थी। जिसमें दो दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हिरासत में दोनों दोस्तों ने बताया कि वह बाकल देवी दर्शन करने के लिए गया था। वहां वह यमुना नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें